RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

गरियाबंद में भाजपा की विशाल पदयात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गांधी मैदान से सिविल लाइन तक निकली पदयात्रा

The narad news 24,,,,,गरियाबंद/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के अंतर्गत शुक्रवार को गरियाबंद में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी, राजिम विधायक रोहित साहू जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। गांधी मैदान से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा तिरंगा चौक होते हुए सिविल लाइन पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता सूची की शुद्धता एवं संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान से जुड़े नारे लगाए। पदयात्रा में महिला, युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

*लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची की शुद्धता आवश्यक : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब*

पदयात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास कायम रहना अत्यंत आवश्यक है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) इसी प्रक्रिया से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुरक्षित रहना चाहिए और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना जरूरी है। राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते समय तथ्यों और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए।

 

*जनता के जनादेश का सम्मान होना चाहिए : विधायक रोहित साहू*

राजिम विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। चुनाव परिणामों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर चर्चा तथ्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मताधिकार के महत्व को लेकर आम नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाएंगे।

 

*SIR को लेकर भ्रांतियां दूर करना अभियान का उद्देश्य : प्रवक्ता अमित चिमनानी*

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता, लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनविश्वास को मजबूत करना है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जनता के बीच सही जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

*गरियाबंद की पदयात्रा में कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी : जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर*

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि गरियाबंद में आयोजित पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता संगठन की सक्रियता को दर्शाती है। महिला, युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव और क्षेत्र तक लोकतांत्रिक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button