RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़मुख्य निर्वाचनराजनीतिवोट

वोटों की गिनती के लिए एक ही दिन शेष मतगणना कल, पहले होगी डाक मतपत्रों की गिनती, फिर EVM में दर्ज मतों की गणना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले आज प्रेस वार्ता

 

 

The Narad news 24 ,,,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान हो चुका है. अब मतगणना होना बाकी है. वोटों की गिनती के लिए एक ही दिन शेष है. इससे पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले आज प्रेस वार्ता ले रही हैं.

इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने कहा कि, मतगणना के लिए 90 विधानसभा क्षेत्र में 90 रिटर्निंग अधिकारी, 416 सहायक रिटर्निग अधिकारी, 4596 गणनाकर्मी और 1698 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 90 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. डाक मत पत्रों की गिनती के 30 मिनट बाद EVM में दर्ज मतों की गिनती प्रारंभ होगी.

 

रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि, मतगणना हॉल में फोन ले जाना प्रतिबंध होगा. मतगणना केंद्रों में त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. 14 टेबल पर EVM में डाले गए मतों की गणना होगी. साथ ही मतगणना और सारणीकरण की वीडियोग्राफी भी होगी.

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker