BJPBJP CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्य निर्वाचन

दीपक बैज की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्यारी कांग्रेस जनता से महापौर चुनने तक का अधिकार छीन लिया था :देवलाल ठाकुर

क्या चुनावी नियमों से ऊपर है कांग्रेस के लोग?:देवलाल ठाकुर

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पटलवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र की हत्यारी रही है। निकाय चुनाव के विषय में भी जैसी शर्मनाक और असंवैधानिक हरकत कांग्रेस ने पिछले चुनाव में की थी, वह उसे देखना चाहिए। जबरन सभी निकायों पर कब्जा कर लिया था। जनता से उसका महापौर चुनने का अधिकार तक छीन लिया था। कानून को गैरकानूनी तरीके से बदल कर इस तरह कब्जा कर लिया था।

श्री ठाकुर ने कहा कांग्रेस किसी मुंह से लोकतंत्र के हत्या की बात कर रही है। क्या चुनाव ने नियम कांग्रेस प्रत्याशियों पर लागू नहीं है? कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खत्म होने से घबराई हुई है और उसके प्रत्याशी और कार्यकर्ता हताश हो गए हैं, और अपनी हार मानकर घर बैठ गए हैं।

देवलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करती है। इसीलिए महापौर/अध्यक्ष आदि लोकतांत्रिक ढंग से चुने जाने का जनता का अधिकार बहाल किया है। धमतरी में एक ठेकेदार को ही कांग्रेस ने टिकट दे दिया था। यह नियम विरूद्ध तो है ही, अनैतिक भी है। पहले ठेकेदारों से रिश्वत लेती रही है कांग्रेस, अब उसी पेट नहीं भरा तो खुद ही ठेकेदारी भी करके निगमों का संसाधन लूट लेना चाहती है। जनता इन्हें माकूल जवाब देगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker