RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भाजपा ध्वज फहरा कर दी बधाई

राष्ट्र प्रथम और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही भाजपा - गुरु खुशवंत साहेब 

The narad news 24,,,,,,,,नवा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपने निवास, नवा रायपुर में भाजपा का ध्वज फहराकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल बस नहीं हाथ यह राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। 6 अप्रैल 1980 से प्रारंभ हुई यह गौरवशाली यात्रा आज एक विराट स्वरूप ले चुकी है। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित भाजपा का हिस्सा बनकर के राष्ट्रसेवा में योगदान देना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।संगठन के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी सहित सभी सदस्यों को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी का ध्वज उन करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और संघर्ष का प्रतीक है, जिन्होंने अंत्योदय अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य किया है।

 

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपने संदेश में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विगत वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार जनकल्याण, सुशासन एवं पारदर्शिता के सिद्धांतों के साथ कार्य करते हुए समाज के सभी वर्गों गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है। विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान की जा रही है।

 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन और मजबूत हो रहा है। भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्र प्रथम और सेवा ही संगठन है, जो प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात करते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker