छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

शारदीय नवरात्रि पर विधायक दीपेश ने विभिन्न ग्रामों में किए देवी दर्शन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

The narad news 24,,,,,,, रायपुर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू जी ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों – खजरी, कंदई, मोहलई, कौशलपुर, मोहरेंगा, टठिया, ठेंगाभाठ, सल्धा एवं दारगांव का दौरा कर दुर्गा पंडालों में विराजमान माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक श्री साहू ने नवरात्रि पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व न केवल हमें शक्ति और भक्ति का संदेश देता है, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा से उन्होंने पूरे क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जन-जन के कल्याण की प्रार्थना की है।

 

पूजा-अर्चना के दौरान विधायक जी ने ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उन्हें नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक जी का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

 

विधायक श्री साहू ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है और समाज को नई ऊर्जा से जोड़ता है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनता की मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु वे सदैव तत्पर रहेंगे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित क्जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से श्री डोमेन्द्र राजपूत, किशुन साहू, उकेन्द्र साहू, रमेश साहू, विमल पटेल, किशन साहू, कृष्णा, संतोष यादव, ताम्रध्वज साहू, सुनंदा रामखिलावन धनकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन सम्मिलित हुए।

 

पूरे कार्यक्रम के दौरान दुर्गा पंडालों में देवी भजनों और जसगीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने भी विधायक जी के साथ पूजा-अर्चना कर माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker