DURGEDUCATIONHOSPITALखेल समाचारछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग भिलाईधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज ने कराया महिला क्रिकेट मैच महिलाओं का किया सम्मान एवं पुुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित कर बढ़ाया हौसला

एस आर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज के इस अनूठे आयोजन की जमकर तारीफ

 

 

The Narad News 24,,,,,,,भिलाई ( 8 मार्च) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्वास्थ्य के साथ साथ विभिन्न सामाजिक सरोकार वाले आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज चिखली धमधा रोड़ दुर्ग द्वारा एक बार फिर अनूठा आयोजन कराया गया। महिलाओं का हौसला बढ़ाने व स्वास्थ्य व फिटनेस व टीम भावना का विकास करने हेतु क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता, उप विजेता टीम के अलावा सभी प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों को पुरुस्कार स्वरुप मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने एस आर हॉस्पिटल के चेयरमेन के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के चेयरमेन संजय तिवारी ने बताया कि महिला क्रिकेट मैच में चार टीमों ने हिस्सा लिया था। हॉस्पिटल स्टाफ व पैरामेडीकल टेक्नीशियन र्कोस एवं कौशल विकास योजना के अन्तर्गत नर्सिग क्षेत्र में पढ़ाई कर रही छात्राओं के बीच टीम बांटा गया था। विजेता टीम में यमुना पटेल, हरी साहू, सीमा बरहरे, हीना, अनूपा, विभा, कृषि, कुमारी श्रीमती तथा सनिया व अन्य शामिल रही। उप विजेता टीम में गौरी नाग, भूमिका, चंद्र किरण, सिमरन, नेहा, रेशमा, यशस्वी, श्रद्धा, टिकेश्वरी तथा अन्य शामिल रही। दो अन्य टीमों से श्रीमती पेमिन ध्रुव व विजय लक्ष्मी की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्रिकेट कोच के तौर शिव सर व संतोष सर उपस्थित रहे।

क्रिकेट मैच के बाद महिला खिलाड़ियों का सम्मान मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि रिसाली निगम की आयुक्त व अपर कलेक्टर श्रीमती मोनिका वर्मा रहीं। विशेष अतिथि के तौर पर डायरेक्टर संजय व डायरेक्टर अजय तिवारी की माता श्रीमती कनक लता तिवारी, श्रीमती सावित्री मिश्रा, श्रीमती ललिता तिवारी, श्रीमती शारदा दुबे तथा डॉ. नीलम चंद्राकर उपस्थित रहीं।

रिसाली निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की, कहा कि महिलाओं में बहुत प्रतिभा होती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के चेयरमेन संजय तिवारी, डायरेक्टर अजय तिवारी, जगजीत नारायण पाण्डेय, प्रिंसिपल विजय गवान्डे , वाइस प्रिसिंपल अरविंद खरवार, श्रीमती सीमा शर्मा अभिषेक रिझारिया, गंगेश मिश्रा, जाकिर हुसैन, रामचंद्र देशमुख, प्रशांत देवांगन, मुकेश साहू, रुपेश टेकाम, गंगेश मिश्रा ,राजेश त्रिपाठी, आशीष गोस्वामी, श्रीमती निशा साहू धमेंद्र देवांगन, श्रीमती रुपा चेलक, श्रीमती ममता डहरिया, श्रीमती सुनीता सिन्हा, श्रीमती सीमा कुर्रे, श्रीमती सुनीता भारती, श्रीमती डिलेश्वरी भारती तथा अफसार निशा कुसुम निर्जला व अन्य का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक एवं समाज सेवी श्री देवेंद्र मिश्रा, श्री गुलाब पटेल (भूतपूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग ) सुनील तिवारी, संतोष दुबे, विष्णु पाठक, राम उपकार तिवारी, सुरेंद्र काके कपूर , संजय नायक, अखिलेश सिंह, कमल किशोर शर्मा, रमाशंकर साहनी, शिव जायसवाल व अन्य उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker