BJPBJP CG

समय-सीमा बैठक में क्षय रोग उन्मूलन की दिलाई गई शपथ, निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र प्रदान

समय-सीमा बैठक में क्षय रोग उन्मूलन की दिलाई गई शपथ, निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र प्रदान

 

 

मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिले के सभी अधिकारियों को क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शासन-प्रशासन के साथ-साथ समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और मरीजों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करें।

 

इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि निक्षय मित्र टीबी उन्मूलन अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker