DHAMTARIEDUCATIONRIAPURछत्तीसगढ़रोजगार

कॉलेज की छात्राओं को दी गई मिलेट्स की जानकारी

THE NARAD NEWS24…………..शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के तहत पोषक मिलेट्स (रागी, कोदो, कुटकी, बाजरा) पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी कृषि विभाग मनोज सागर थे। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी ने मोटे अनाज को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने की मांग की।

इस पर संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया। सनातन काल से ही ये खाद्यान हमारे यहां प्रचलित रहे हैं। इनका प्रचलन कम हो जाने पर वर्तमान में इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। यह कम पानी और बिना खाद के उत्पादित होता है। इसलिए इसे सुपर फूड भी कहा जाता है। छग देश का इकलौता राज्य है, जहां मोटे अनाज को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। विशिष्ट अतिथि उप परियोजना संचालक कृषि एफएल पटेल ने छात्राओं को रागी, कोदो, कुटकी, मड़ीया, बाजरा से प्राप्त होने वाले प्रोटिन, विटामीन, कार्बोहार्डड्रेड व कैल्सियम की जानकारी दी।

साथ ही इसके लाभ और विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. डीआर चौधरी ने भी छात्राओं को मिलेट्स के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. रोहिणी मरकाम, डॉ. जेएल पाटले, ओपी चंदे, तीजन साहू के साथ अन्य मौजूद रहे। धमतरी। व्याख्यान समारोह में शामिल अतिथि और छात्राएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button