RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘मन की बात’

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संग सुनी ‘मन की बात’, राष्ट्र निर्माण के संदेशों से गूंजा निवास

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर – उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री निवास में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं विधायक श्री प्रबोध मिंज सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्ष के अंतिम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से बचने की महत्वपूर्ण सीख दी, जो जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र को जोड़ने वाला जीवंत संवाद है, जो समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भरता, नवाचार और सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री के विचार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ते हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में वर्ष 2025 को भारत की उपलब्धियों से भरा गौरवपूर्ण वर्ष बताते हुए सुरक्षा, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में मिली सफलताओं का उल्लेख किया। उन्होंने खिलाड़ियों, पैरा-एथलीटों और युवाओं द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ जैसे मंचों की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में मणिपुर के युवा मोइरांगथेम सेठ द्वारा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का उल्लेख किया गया। साथ ही ओडिशा की स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि के योगदान को स्मरण करते हुए सेवा, समर्पण और त्याग के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आईसीएमआर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए एंटीबायोटिक दवाओं के अनियंत्रित उपयोग पर चिंता व्यक्त की और नागरिकों से डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करने की अपील की। उन्होंने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए देशवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रत्येक बार समाज में नई चेतना, ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा लेकर आता है, जिसका देशभर के नागरिक उत्सुकता से इंतजार करते हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker