BJPBJP CGBREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGखैरागढ़छत्तीसगढ़पूर्व सीएम भुपेश बघेलराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकव्यापारशिक्षा

खबर,,,,,,सोशल मीडिया पर सियासी घमासान, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आरोप पर सांसद संतोष पांडेय का पलटवार

Political news, political turmoil on social media, MP Santosh Pandey's counterattack on the allegations of former CM Bhupesh Baghel

 

 

The narad news 24,,,,खैरागढ़ में। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों के बीच घमासान शुरू हो गया है. छत्तीसगढ़ में सबसे रोचक मुकाबला राजनांदगांव लोकसभा सीट पर हो रहा है, जहां से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद संतोष पांडेय सोशल मीडिया के जरिए प्रहार एक-दूसरे पर सियासी प्रहार कर रहे हैं. राजनांदगाँव लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म X पर ‘जीतेंगे_राजनांदगांव’ का हैस टैग चलाते हुए ट्वीट कर सांसद संतोष पाण्डेय पर चुटकी ली. बघेल ने लिखा, कहावत है कि ‘संतोष’ का फल मीठा होता है, लेकिन राजनादगाँव की जनता कह रही है कि ‘संतोष’ का कुछ फल ही नहीं मिला. ‘संतोष’ के ख़िलाफ़ भारी असंतोष है यहाँ तो.

पूर्व मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर राजनांदगाँव सांसद संतोष पाण्डेय ने पलटवार किया है. उन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ हैस टैग के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट को री ट्वीट करते हुए लिखा कि फल तो जनता ह चखा दिस कका आप मन ला. मोदी जी के मार्गदर्शन में राजनांदगाँव लोकसभा ने जितनी उपलब्धि हासिल की है, उसे जानता जानती है. आपके शासन के केवल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा गया, विकास कार्यों में रुकावट पैदा की, हिंसा-अपराध को बढ़ावा दिया, ये है आपकी उपलब्धि.

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker