क्राइमदेश

तेलंगाना में एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार:इलाज कराने हैदराबाद पहुंचा था संजय; बस्तर में हुई वारदातों का रहा है मास्टर माइंड

THE NARAD NEWS24………………………………..छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में पुलिस ने एक करोड़ रुपए के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी संजय दीपक राव उर्फ विजय नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का सदस्य है। बताया जा रहा है कि यह नक्सली आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल समेत साउथ के इलाकों में सक्रिय था। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुई नक्सली घटनाओं का भी मास्टर माइंड रहा है। पूछताछ में इससे कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

दरअसल, नक्सली संजय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आया था। इसकी भनक पुलिस की मिली। जहां दबिश देकर नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक ट्राई जंक्शन का सचिव भी है। बस्तर के दंडकारण्य इलाके के नक्सलियों से लगातार संपर्क में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

साजिश रचने का करता था काम

सूत्रों के अनुसार, नक्सली संजय वारदातों के लिए साजिश रचने का काम करता था। ऐसा बताया जा रहा है कि, बस्तर के ताड़मेटला, रानी बोदली, झीरम में हुई नक्सली वारदातों का वह मास्टरमाइंड भी था। बड़ी नक्सल घटनाओं के लिए सेंट्रल कमेटी के सदस्यों समेत अन्य बड़े लीडर्स जो भी प्लानिंग बनाते थे ये उस टीम में शामिल रहता था।

इधर, बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया कि, नक्सली को गिरफ्तार लिया गया है। हम यहां से अपनी एक टीम भेजेंगे। इससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि, बस्तर में इसने और कौन-कौन सी घटनाओं के लिए साजिश रची थी।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker