कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री भाजपा का एजेंट अन्धविश्वास के विरोधियो के विरोध में भाजयुमो के प्रदर्शन से प्रमाणित

The Narad news 24,,,,,,,,,,,,रायपुर/28दिसंबर 2025/ भाजयुमो के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा फैलाये जा रहे अन्धविश्वास पर सवाल उठाये तो भाजपा क्यों तिलमिला रही हैं? भाजपा क्या अन्धविश्वास फैलाने का समर्थन करती है.धीरेन्द्र शास्त्री लोगो का पर्ची निकालकर ईलाज करने का दावा करते हैं दूसरी ओर कैंसर के ईलाज के लिए अस्पताल बनाने चंदा लेते हैं धीरेन्द्र शास्त्री को खुद के पर्ची पर भरोसा नहीं है खुद अपना ईलाज अस्पताल में करवाते हैं. भाजयुमो ने अन्धविश्वास के विरोध करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रमाणित कर दिया की कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री भाजपा के एजेंट है.तभी सरकारी विमान से उन्हें छत्तीसगढ़ लाया गया. जनता की पैसा को भाजपा अपने राजनितिक एजेंडा की पूर्ति के लिए फूंका है.कथावाचक भाजपा की लिखी स्क्रिप्ट के आधार पर अमर्यादित भाषा का ईस्तमाल विपक्ष के नेताओं पत्रकारों के खिलाफ कर रहे है. भाजपा सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है. छत्तीसगढ़ की शांत माहौल को खराब करावा रही हैं.

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने धीरेन्द्र शास्त्री को उनके चमत्कार से जोशी मठ की दरार भरने का न्योता दिये थे शास्त्री क्यों नहीं ठीक कर पाये? धर्म के प्रति सभी का आस्था हैं विश्वास हैं लेकिन कोई पाखंड करे अन्धविश्वास फैलाये तो विरोध होना चाहिए. अंधविश्वास को बढ़ावा देना लोगो के जीवन से खेलना है. भाजपा सरकार में वैसे ही स्वास्थ्य सुविधा खत्म है लोग ईलाज के लिए भटक रहे है परेशान हैं ऐसे में इस प्रकार से अंधविश्वास फैलाना वो भी सरकारी संरक्षण में गलत है. धीरेन्द्र शास्त्री प्रभु की आराधना करे भक्ति करे.
