EDUCATIONHOSPITALछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबेमेतरारोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासाजा विधायकसांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

सांसद विजय बघेल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एंव एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के कर्मचारियों ने सौपा ज्ञापन

लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि एंव नियमितीकरण का किया माँग

 

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा :- 08/07/24 छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं एड्स नियंत्रण के कर्मचारियों ने लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि व संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित18 बिंदु माँग को लेकर ज्ञापन सौपा गया.

सांसद विजय बघेल एंव विधायक साजा ईश्वर साहू को साजा कार्यक्रम में आज स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अपने लंबित पुरानी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया ज्ञात होगी भाजपा की घोषणा समिति के अध्यक्ष विजय बघेल ही रहे हैं जिसमें उन्होंने मोदी जी की गारंटी में संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण की बात बोला गया था.

पिछले जुलाई में विधानसभा बजट सत्र के दौरान सभी विभागों के 37000 हजार संविदा कर्मियों के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था.

जिसमें मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण सड़क योजना सहित संविदा कर्मचारियों को इसका फायदा मिल चुका है,

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को लंबीत 27% वेतन वृद्धि का फायदा नहीं मिला है इसको लेकर कर्मचारियों में लगातार आक्रोश बढ़ते जा रहे हैं, उक्त माँग को को लेकर संविदा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की कर्मचारी माननीय सांसद महोदय को ज्ञापन दिया गया इसमें संसाधन द्वारा अतिशीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन देने वाले में जिला अध्यक्ष एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ पूरन दास, डॉ बृजेश दुबे, नवीन चौहान, डॉ विपिन सोनी, डॉ खान, तारकेश्वर सिन्हा, अरुण यादव सहित कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थिति थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button