EDUCATIONकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपार्षदपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक दीपेश साहू ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं : दीपेश साहू विधायक 

 

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा :- आज पुरे देश भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से मना रहे है, इस पुनीत अवसर पर बेमेतरा में रविवार को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा धूमधाम से मनाया गया है। विधायक दीपेश साहू बेमेतरा नगर मे आयोजित भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ की विधि – विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया l

और भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच कर इस पुनीत महापर्व का साक्षी बनकर आशीर्वाद प्राप्त किया ll और क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना किया l साथ ही सभी क्षेत्र वासियों को रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया l इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव बेमेतरा के लिए भी है। महाप्रभु जगन्नाथ जितने ओडिशा के लोगों को प्रिय हैं, उतने ही बेमेतरा के लोगों को भी प्रिय हैं, और उनकी जितनी कृपा ओडिशा पर रही है, उतनी ही कृपा बेमेतरा पर रही है।

साहू ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से बारिश होती है। उन्हीं की कृपा से धान की बालियों में दूध भरता है। और उन्हीं की कृपा से किसानों के घर समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी बेमेतरा में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, धर्मेंद्र साहू,कमलेश वर्मा,तारण साहू,परमेश्वर साहू, विकाश तम्बेली, पार्षद नीतू कोठारी,रोशन दत्ता,निखिल साहू, तुषार साहू, संतोष वर्मा,ओमकार साहू,रोहित साहू,राजीव तम्बेली, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता गण नगर वाशी क्षेत्रवाशी उपस्थित रहे l

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button