RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकपार्षदपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंमुख्य निर्वाचनराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरुकता की ली शपथ रायपुर जिले ने रचा नया इतिहास,

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर हुआ कार्यक्रम

 

The Narad news 24,,,,,,,रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज मतदाता जागरुकता अभियान में इतिहास रच दिया है। एक ही दिन में 29 विभाग और संस्थान के सात लाख एक हजार आठ सौ इन्क्याबे लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। साथ ही जिले में 100 प्रतिशत मतदान की अपील की गई। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आज पूरे जिले के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों ने मतदान की शपथ लेकर इतिहास बनाया है।

मल्टीलेवल पार्किंग के छत पर बरसते पानी में अधिकारी व कर्मचारियों ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली। कलेक्टर ने कहा कि 7 मई को रायपुर जिले में मतदान है। उस दिन जाकर हर परिस्थिति में मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन, जनपद ग्राम पंचायत रायपुर, शासकीय विद्यालय, मत्स्य विभाग, नालंदा, सेंट्रल व तक्षशिला लाइब्रेरी, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी विभाग, तहसील कार्यालय रायपुर एवं धरसीवां, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, सांख्यिकी विभाग, निर्माण विभाग, विधिक मापविज्ञान, महानदी जलाशय परियोजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, मनरेगा पशु चिकित्सा विभाग, कलिंगा यूनिवर्सिटी, जिला सहकारिता विभाग, कार्यपालन अभियंता तिल्दा नेवरा, कृषि विभाग नगर पालिका मंदिरहसौद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, इंडस्ट्रियल एरिया, नगर निगम रायपुर एवं बीरगांव, कार्मिक विभाग रायपुर मंडल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बैंक इत्यादि स्थानों पर सामूहिक तौर पर मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button