EDUCATIONHOSPITALछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित हुए विधायक 

भाजपा सरकार हमेशा से गरीबों की चिंता करती है - विधायक दीपेश साहू 

 

 

विधायक साहू ने आयुष्मान कार्ड का किया वितरण

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के मोहभट्ठा वार्ड मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया l जिसमे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप मे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा शामिल हुए l

इस अवसर पर विधायक साहू अपना स्वास्थ्य चेकअप बीपी – शुगर और खून जांच भी करवाये l और समस्त नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर शिविर मे शामिल होकर हेल्थ चेकअप करवाने की अपील किया l विधायक साहू ने टिकेश्वरी साहू, खिलेश्वरी निषाद को आयुष्मान कार्ड का किया वितरण l

इस अवसर पर विधायक साहू ने कहा की भारतीय जनता पार्टी हमेशा से समाज की चिंता करती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से समाज के हित में कई आयोजन किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने गरीबों के अच्छे इलाज की चिंता की और देश में कई नए एम्स तथा मेडिकल कॉलेज खोलने का काम किया। गरीबों को मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिल रहा है। भारतीय जनऔषधि केंद्रों को खोल सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थितजनों से संगठन पर्व अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने अपील किया l

 

इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू,जिला भाजपा कार्यलय मंत्री विकाश तम्बोली ,धर्मेंद्र साहू, युगल देवांगन,संतोष वर्मा,विकास घरडे, डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी, बंशी राठी,शिव साहू,दीना नाथ साहू,राहुल साहू जनप्रतिनिधिगण आमनागरिक,डॉ मनोज कुमार साहू सहित समस्त मेडिकल स्टॉप,मितानिन सदस्य उपस्थित रहे l

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button