IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकारबधाई शुभकामनाएंमहतारी वंदन योजनारायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने दिलाई शपथ, विधायक श्री मोतीलाल साहू

रायपुर ग्रामीण विधानसभा में हुआ कार्यक्रम, विष्णु की पाती भी पढ़ी गई। सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। ,विधायक श्री मोतीलाल साहू

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर में 23 दिसम्बर 2024को  राज्य सरकार के सफलतम एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू भी शामिल हुए। सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करने की शपथ भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पाती का भी वाचन किया गया और सभी लाभान्वित महिलाओं को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में लगाए गये स्वास्थ्य कैम्प में महिलाओं के बीपी और शुगर की जांच की गई। कार्यक्रम स्थल पर ही आधार कैम्प में आधार पंजीयन और सुकन्या समृद्धि योजना के तहत भी खाते खोले गये। फुगड़ी, महिला रस्साकशी, निम्बू चम्मच स्पर्धा, महिला कुर्सी दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बीरगांव नगर निगम के महापौर श्री नंदलाल देवांगन नेता प्रतिपक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित पार्षद श्री होरीलाल देवांगन, भारती नंदू चंद्राकर और अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker