घोषणा पत्रछत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूविधायकव्यापारशिक्षास्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

विधायक साहू नें दिव्यांगों को ट्राय साइकिल वितरण कर मनाया जन्मदिन

साहू ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले

 

 

The narad news 24,,,,,बेमेतरा :- जन्मदिन के शुभ अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अपने निवास कार्यलय मे समाज कल्याण विभाग द्वारा चार दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भेंट अपना जन्मदिन मनाया l विधायक दीपेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी और जनउपयोगी योजना है इनका प्रचार प्रसार जितना अधिक होगा उतना ही यहां के दिव्यांगों और बुजुर्गों को लाभ पहुंचेगा l

इसके लिए इस योजना से संबंधित जानकारी क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाया जाएl इस कार्य में जनप्रतिनिधि भी बिना किसी भेदभाव के आमजनता की मदद करें l इस अवसर पर बेमेतरा क्षेत्र चयनित कुल 4 दिव्यांगों के बीच ट्राईसाईकिल बांटी गई l विधायक साहू ने कहा कि सरकार शिक्षा,विकास, स्वास्थ्य, कृषि विद्युत,विभाग में संचालित योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास में लगी हुई है l केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता के हित के लिए तरह-तरह की योजना संचालित कर रही है l

और इसका लाभ पात्र तक पहुंच रहे हैंl पूरे मन से प्रयास में लगी हुई हैl इसी परिपेक्ष में दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए बेमेतरा मे समाज कल्याण विभाग द्वारा विधायक दीपेश साहू के जन्मदिन के सु अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चार चयनित दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण किया l

*इन चार हितग्राहियो को मिला लाभ*

 

चयनित हितग्राही धनेश कुमार ग्राम सोनडोंगरी साजा, सतेंद्र कुमार मिरे हरदी नवागढ़,हितवंत सिँह पाटले पेण्ड्री सम्बलपुर, सनत सोनवानी शिवनी मुरकुटा को बैटरी चलित ट्राय साइकिल का किया वितरण l

*दिव्यांगों ने विधायक और समाज कल्याण विभाग का किया धन्यवाद*

 

 

दिव्यांग सत्येंद्र कुमार मेरे ने कहा कि इससे पहले हमको आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता थाl जैसे ही केंद्र सरकार की योजना की जानकारी समाज कल्याण विभाग द्वारा हुई मै तत्काल इसका फॉर्म भरा l उसके बाद मेरा समाज कल्याण विभाग द्वारा चयनित सूची मे नाम आया जिसके बाद आज बहुत इंतजार के बाद यह साइकिल मुझे ही मिल गईl मैं बहुत खुश हूं यह बैटरी चलित ट्राई साइकिल पाकर l मै समाज कल्याण विभाग और विधायक दीपेश साहू का का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूंl क्यों की इन सबके सहयोग से मुझे ये बैटरी चलित ट्राय साइकिल मिला है l

 

इस अवसर पर बरखा काशू उप संचालक समाज कल्याण विभाग बेमेतरा, पार्षद नीतू कोठारी,योगेश साहू, निखिल साहू, डॉ विनय साहू,मोहित साहू, उपस्थित रहे l

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button