RIAPURRIAPUR BREKING NEWSखेल समाचारछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकबधाई शुभकामनाएंमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासराजनीतिराम भगवान श्री रामशिक्षास्वास्थ्य विभाग

महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने चयन समिति की ली बैठक, 4 बच्चे राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित

Women and Child Development Department Minister Lakshmi Rajwade held a meeting of the selection committee, 4 children selected for State Bravery Award.

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज नवीन विश्राम गृह अटल नगर नवा रायपुर में राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2023-24 के लिए पात्र बालक-बालिकाओं के चयन के लिए गठित जूरी (निर्णायक मंडल) की बैठक ली. इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, एआईजी एम. एल. कोटवानी, महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक तुलिका प्रजापति उपस्थित थी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को उनकी विशेष वीरता, साहस और बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है

. आगामी 26 जनवरी को यह पुरस्कार बालक-बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा. निर्णायक मंडल से प्राप्त प्रस्तावों और परीक्षण के उपरांत सर्वसम्मति से 4 बालकों को राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयन किया है. इनमें सरगुजा जिले के मास्टर अरनव सिंह पिता सुरेश कुमार सिंह, दुर्ग जिले के मास्टर ओम उपाध्याय पिता नीरज उपाध्याय, रायपुर जिले के मास्टर प्रेमचंद साहू पिता सुकदेव साहू और मास्टर लोकेश कुमार साहू पिता सुखनंदन साहू शामिल हैं. राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित बालकों को 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button