RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

उत्तर विधानसभा में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन

जनआकांक्षाओं को मिल रहा आकार, पुरन्दर मिश्रा ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी के सतत प्रयासों एवं जनसेवा के संकल्प के फलस्वरूप राजधानी रायपुर के जोन क्रमांक 4 अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार एवं क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना उसका प्रमुख उद्देश्य है। प्रदेश सरकार एवं स्थानीय निकायों के समन्वय से उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

 

कार्यक्रम में रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, वार्ड पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी जी, एमआईसी सदस्य श्री संतोष साहू जी, जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा जी, छाया पार्षद श्री ज्ञानचंद चौधरी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker