RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

ग्राम तिलई में विकास कार्यों की सौगात, विधायक दीपेश साहू ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

बोले — “क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारी प्राथमिकता”

The narad news 24,,,,,,बेमेतरा, 12 जून 2026। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलई में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू सम्मिलित हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री दीपेश साहू ने ग्राम तिलई में मुरली यादव के घर से देवादास के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य (लागत राशि 5.20 लाख रुपये) का भूमिपूजन किया। साथ ही बिहारी देवानंद के घर से जगत साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य (लागत राशि 7 लाख रुपये) एवं राजीव गांधी सेवा केंद्र निर्माण (लागत राशि 10 लाख रुपये) का लोकार्पण कर ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात दी।

इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पानी, भवन सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर उनका समाधान किया जा रहा है। बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्या पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय जी द्वारा ग्राम साकरा मे विद्युत सब स्टेशन की सौगात मिली है। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को लो-वोल्टेज एवं बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

विधायक श्री साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए सीसी रोड जैसे विकास कार्य महत्वपूर्ण हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन मिलकर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री दीपेश साहू ने ग्राम पंचायत तिलई में विकास कार्यों को और गति देने के लिए पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल निर्माण एवं 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल बनने से पंचायत परिसर को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।

इस अवसर पर महिला स्व सहायता समूहों एवं भाजपा महिला मोर्चा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विधायक श्री दीपेश साहू द्वारा सम्मान किया गया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को समाज और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तिलई के सरपंच हरिश्चंद्र देवांगन, उपसरपंच कीर्ति बाई साहू, सचिव राजू साहू सहित पंचगण एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य रेखा पोषण सिन्हा, सेवा सहकारी समिति मौलीभाटा अध्यक्ष पितांबर साहू, सूर्यकांत नायक, यशवंत वर्मा, उत्तम देवांगन, होलूराम साहू, मीनू पाटिल (सरपंच गोड़गिरी), रविकांत पाटले (सरपंच चंडी), अलख राम पाटिल, येनप्रकाश साहू, जितेंद्र साहू, आदर्श वर्मा, आंचल बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker