RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यछत्तीसगढ़धार्मिकरायपुर उत्तरविधायकशिक्षा

काव्य प्रतियोगिता में बोले विधायक मिश्रा, हम सब राम के कार्यकर्ता

काव्य प्रतियोगिता में बोले विधायक मिश्रा, हम सब राम के कार्यकर्ता

 

The  narad news 24,,,,,रायपुर। राजधानी रायपुर में व्यंकटेश साहित्य मंच ने काव्य प्रतियोगिता रोम रोम में राम का आयोजन किया। इस काव्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने शिरकत की। प्रतियोगिता के विषय को लेकर उन्होंने आयोजन मंडल को साधुवाद दिया।

इस काव्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे सहित अन्य वर्ग के लोग भी पहुंचे हुए थे। इस मौके पर विधायक मिश्रा ने राम और सीता के प्रतीक स्वरूप बच्चों की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम केवल राम के भक्ति ही नहीं बल्कि उनके कार्यकर्ता हैं।

विधायक मिश्रा ने कहा कि भगवान राम ऐसे पुरुषार्थ के प्रतीक है जिन्होंने प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान रखा और कर्तव्य के प्रति सजग भी किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत की जनता का उतना ही ख्याल रखते हैं और उनके कर्तव्य और अधिकार के प्रति लगातार सजग करते रहते हैं। हमें अपने देश को आगे बढ़ते रहने के लिए भगवान राम की दिशा निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करने की आवश्यकता है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button