छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग
विधायक दीपेश साहू ने क्षेत्रवासियो को देवउठनी एकादशी की दी शुभकामनाएं
MLA Deepesh Sahu wished the residents of the area on Devuthani Ekadashi.

The Narad News 24,,,,,,बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने विधानसभा क्षेत्रवासियो एवं प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागृत होते हैं। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरुआत की जाती है। बेमेतरा में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है।
इस दिन भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह भी संपन्न किया जाता है। इस शुभ अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सभी का जीवन मंगलमय हो।


