IED नक्सलियोंकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकारबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमुख्य निर्वाचनरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक दीपेश साहू ग्राम पंचायत जिया मे लगभग 78 लाख रूपये के विभिन्न विकाश कार्यों का किया लोकार्पण 

विधायक साहू सर्व समाज, यादव समाज के लिए सामाजिक भवन एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण की घोषणा 

 

 

The Narad News 24,,,,,,,बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिया मे विधायक सम्मान समारोह एवं मड़ाई मातर कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्यातिथि के रूप मे शामिल हुए l विधायक के गांव पहुंचते ही यादव समाज सहित सर्व समाजनों ने भव्य स्वागत अभिनन्दन किया l इस दौरान विधायक साहू लगभग 78 लाख रूपये के लागत राशि के विभिन्न विकाश कार्यों का लोकार्पण किया गया ll जिसमे ग्राम जिया मे कार्यलय सह – गोदाम निर्माण सेवा सहकारी समिति के 25 लाख 98 हजार लागत राशि, प्राथमिक शाला जिया मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 24 लाख 30 हजार रूपये , मेन रोड से बाईपास रोड तक सीसी रोड निर्माण 20 लाख रूपये, कर्मा भवन मे सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख रूपये, सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार की राशि , मेन रोड से सीताराम सेन के घर तक 2 लाख 60 हजार, मेन रोड से कृपाल के घर तक सीसी रोड 2 लाख रूपये, कबीर आश्रम मे टाइल्स कार्य हेतु 1 लाख रूपये की विकाश कार्यों की लोकार्पण किया गया l ग्राम पंचायत जिया मे लगभग 78 लाख रूपये के लागत राशि के विभिन्न विकाश कार्यों का लोकार्पण हुआ है ll कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक साहू ने सबसे पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर भाजपा सरकार बनाने और मोदी जी की हाथ को मजबूत करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके लिए समस्तग् रामवासयों और क्षेत्रवासियो का धन्यवाद आभार प्रकट किया l तत्पश्चात उन्होंने कहा की आप सभी लोगो ने आशीर्वाद देकर मुझे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक के रूप मे चुने है तों अब आगे मेरी जिम्मेदारी है आप लोगो की पांच साल सेवा करना l आप लोग जैसे विकाश चाहेंगे हम सब मिलकर गांव क्षेत्र और पुरे विधानसभा का हर गांव गली मोहल्ला मे विकाश करेंगे l हमारी सरकार मोदी की गैरेंटी को पूरा करते हुए विष्णुदेव की सुशासन वाली सरकार अपना चुनावी घोषणा पत्र का हर वादा कुछ ही महीनों मे पूरा करके निभाया है l जिसमे किसानो को 2 साल का बकाया बोनस, 31 सौ रूपये की भाव से धान खरीदी, महिलाओ को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपये जैसे विभन्न वादों पर सरकार बनते ही पूरा किये है जिसके फलस्वरूप आज डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ मे साय साय विकाश हो रहा है l

इस दौरान छोटू राम साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,डेसाहब वर्मा, केशव साहू,टीकाराम साहू,शाहा वर्मा, रज्जु पाल,लेखमणी वर्मा, शिव कुमार विश्वकर्मा,नवीन तिवारी, महेतरु वर्मा, मनोज वर्मा, रंग सिँह वर्मा,संदीप तिवारी पेखन वर्मा, अशोक वर्मा, राजू वर्मा,होरिलाल विश्वकर्मा, कुमार यादव,गजेंद्र साहू,अश्वनी मार्कण्डेय, अनिल वर्मा,पुनाराम मांडले,उमेश रावटे,कमलेश वर्मा, जीतेन्द्र साहू,गोलू कोशले,उमेश यादव सहित समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे लिए

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button