कोरिया बैकुंठपुरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

मिट्टी के घर से मंज़िल की ओर- पंडो जनजाति के रामदेव ने 10वीं में हासिल किए 84.16ः अंक कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने घर पहुंचकर दी बधाई

प्रशासन करेगा हर संभव मदद, पुलिस अधिकारी बनने का है रामदेव का सपना,,

 

 

संवाददाता, सौरभ साहू

 

The Narad News 24,,,,,कोरिया बैकुंठपुर,जिला मुख्यालय से दूर एक छोटे से गांव जामपानी में रहने वाले विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति के छात्र रामदेव ने अपने परिश्रम और लगन से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 84.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन किया है।

छात्र रामदेव का सपना एक दिन पुलिस अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना है। उनके पिता कृषक हैं और मां आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रामदेव ने सुबह-शाम 4-4 घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की।

 

जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी स्वयं रामदेव के घर पहुंचीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, रामदेव ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। प्रशासन रामदेव की आगे की पढ़ाई में हर संभव सहायता करेगा।

कलेक्टर ने यह भी कहा की कि जिले में प्रतिभावान छात्रों के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री एवं संसाधनों की व्यवस्था की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने रामदेव को गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त कक्षाएं लेकर आगामी सत्र की तैयारी करने की सलाह दी।

 

रामदेव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया और कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने कहा, मैं एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी बनना चाहता हूँ और अपने परिवार, समाज का गौरव बनना चाहता हूं।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button