BJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकेंद्रीय मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी ने जहां प्रचार-प्रसार किया, वहां भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की – अंबिकापुर, भटगांव और बिश्रामपुर में प्रचंड जीत

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की प्रभारी नगरीय निकाय क्षेत्रों में ऐतिहासिक जीत

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हुए नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय हासिल की। नगर पालिक निगम अंबिकापुर की प्रभारी रहीं महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के अथक प्रयासों और संगठन की मजबूती के चलते अंबिकापुर, भटगांव और बिश्रामपुर में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की।

नगर पालिक निगम अंबिकापुर में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी ने 11 हजार से अधिक मतों से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की, और 31 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्वाचित हुए।

 

नगर पंचायत भटगांव में अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े जी ने जीत दर्ज की, साथ ही भाजपा के 08 पार्षद निर्वाचित हुए।

नगर पंचायत बिश्रामपुर में अध्यक्ष श्रीमती निर्मला यादव जी विजयी हुईं, और यहां भी भाजपा के 08 पार्षद निर्वाचित हुए।

 

इन चुनावों में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रचार किया। प्रचार के दौरान उन्हें महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिला। खासतौर पर, नगर पालिक निगम अंबिकापुर की प्रभारी के रूप में उनकी सक्रिय भागीदारी ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की।

 

प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रयासों से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के निरंतर जनसंपर्क एवं सक्रिय भागीदारी से जनता ने भाजपा को भारी समर्थन दिया। सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारात्मक कार्यों ने जनता का विश्वास और अधिक मजबूत किया है, जिसका परिणाम आज इस प्रचंड जीत के रूप में सामने आया है।

छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा पर विश्वास जताया है और सभी नगर निकायों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker