BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकापार्षदबधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासांसद

छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के साथ थी, है और रहेगी: बृजमोहन अग्रवाल

कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है:बृजमोहन अग्रवाल

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर, 15 फरवरी

भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ के निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी है और प्रदेश की जागरूक जनता, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं समर्थन देने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह जीत जनता के अपार विश्वास, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियों का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रचंड बहुमत से भाजपा को विजयी बनाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भाजपा के साथ थी, है और सदैव रहेगी। यह चुनावी परिणाम केवल एक जीत नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की नीतियों पर जनता की मुहर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता का विश्वास खो दिया है। उनकी नीतियां और कार्यप्रणाली जनता के हितों के विपरीत रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने उन्हें नकार दिया है। पहले दिल्ली उसके बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया हो गया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker