RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंराजनीति

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का जगह जगह भव्य स्वागत

सब मिलकर मोदी जी की गारंटी के साथ लोकसभा चुनाव जीतने निकल पड़े हैं- देव

 

The narad news 24,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वागत करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय धमतरी में, प्रातः 11.15 बजे चारामा में, पूर्वान्ह 11.45 बजे भाजपा कार्यालय कांकेर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पहार एवं फूलों की बौछार करके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया गया। केशकाल, परसगांव, भाजपा कार्यालय कोंडागांव, भानपुरी, सोनारपाल, बस्तर, आसना, महाराणा प्रताप चौक जगदलपुर, एसबीआई चौक जगदलपुर, मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर एवं भाजपा कार्यालय जगदलपुर में बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिम्मेदारी देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व, स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता हूं। हम सब मिलकर मोदी जी की गारंटी के साथ लोकसभा चुनाव जीतने निकल पड़े हैं। हमारी सरकार ने मोदी जी की गारंटी पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार का असर दिखने लगा है। हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हमारी दोनों सरकारों की योजनाओं का लाभ गरीब तक पहुंचे। हमें भाजपा सरकार की योजनाओं की मैदानी निगहबानी में अपनी भूमिका निभाना है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button