IED नक्सलियोंKORBAकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकाररोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उद्योग मंत्री शनिवार को प्री पेड बूथ का शुभारंभ और सात वार्डों में 1.42 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

रेलवे स्टेशन कोरबा में प्रारम्भ होगा प्री पेड बूथ      स्याहीमुड़ी और सीतामणी में भूमिपूजन कार्यक्रम 

 

The Narad News 24,,,,कोरबा। नगर विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शनिवार को कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रीपेड बूथ का शुभारंभ और दो वार्डो में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 1.42 करोड़ की लागत से

सात वार्ड में होने वाले 12 विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे स्याहीमुड़ी दर्री, गांधी चौक के पास आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में चार वार्ड क्रमशः 43, 45, 46 और 50 में 75 लाख की लागत से होने वाले कार्यों का भूमि पूजन कर शिलापट्टी का अनावरण करेंगे। तत्पश्चात साढ़े तीन बजे आंबेडकर चौक अयोध्यापुरी में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 4 बजे रेलवे स्टेशन कोरबा में प्री पेड बूथ का शुभारंभ करेंगे।

शाम 5 बजे सीतामणी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में तीन वार्ड क्रमशः 05, 06 और 07 में कुल लागत 67 लाख के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात विकास नगर कला मंच कुसमुंडा में श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात् वैशाली नगर, कुसमुंडा में श्री सोहित राम यादव परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker