EDUCATIONKORBApm modiकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशबधाई शुभकामनाएंमंत्री लखन लाल देवांगनराजनीतिरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उद्योग मंत्री ने अपने परिवार के साथ किया मतदान, आम मतदाताओं से की शत प्रतिशत वोट देने की अपील 

कोरबा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 76, कोहड़िया स्कूल में किया मतदान 

 

 

The narad news 24,,,,,,कोरबा। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार की सुबह 10 बजे कोरबा विधानसभा अंतर्गत चारपारा कोहड़िया स्थित आत्मानंद स्कूल चारपारा मतदान केंद्र क्रमांक 76 में अपने परिवार के साथ वोट देने पहुंचे, जहां अपने पूरे परिवार वोट दिया। वोट देने के बाद मंत्री श्री देवांगन ने सभी मतदाताओं से विनम्र अपील करते हुए कहा की आप सभी अपने मत का शत प्रतिशत सदुपयोग कर सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत की नींव रखें।

एक ऐसी सरकार का चयन करें जो देश के विकास, सीमा की सुरक्षा, हमारी विरासतों के संरक्षण और राष्ट्रहित में दृढ़ निर्णय लेने की क्षमता रखती हो।

आपका प्रत्येक वोट विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम होगा। अपने वोट के साथ-साथ, अपने परिवार और मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर उन्होंने कहा की कोरबा लोकसभा में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। कोरबा विधानसभा में भाजपा की सबसे बड़ी लीड रहेगी। सुश्री सरोज पांडेय प्रचंड वोटो से जीत दर्ज़ करने जा रही हैं। प्रदेश की जनता मोदी जी के गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन पर मुहर लगाने जा रही है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker