BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSमंत्री बृजमोहन अग्रवालमहतारी वंदन योजनाराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर  प्रेस क्लबरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

प्रेस वार्ता में बृजमोहन ने जारी किया मोबाइल नंबर, लोकसभा क्षेत्र की जनता से मांगे सुझाव

Brijmohan released mobile number in press conference, sought suggestions from the people of Lok Sabha constituency

प्रेस वार्ता

 

 

 

The Narad news 24,,,,,,,रायपुर/10 अप्रैल/ को प्रेस वार्ता में  छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा संस्कृति मंत्री एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने जनता से सतत संवाद बनाए रखने के लिए एक अभिनव प्रयोग किया है। उन्होंने एक मोबाइल नंबर जारी कर उसमे रायपुर लोकसभा क्षेत्र की तरक्की और समृद्धि के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं।

गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल को एक विकासपरक सोच और जनभावनाओं की समझ रखने वाला राजनेता माना जाता है।

यही वजह है कि पिछले 35सालों से लगातार 8 बार विधायक बन विधानसभा पहुंच रहे है और राज्य की तरक्की में अपना अमूल्य योगदान सुनिश्चित कर रहे हैं। भाजपा सरकार में भी पांच बार मंत्री भी रहे हैं। उन्हें जब भी जो विभाग की जिम्मेदारी मिलती है वे बखूबी निभाते हैं और अपनी छाप छोड़ जाते हैं।

इस बार भाजपा संगठन ने उन्हें रायपुर लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

यहा भी बृजमोहन अग्रवाल पूरी तत्परता के साथ प्रचार में जुटे ही हैं साथ ही क्षेत्र की तरक्की के लिए अभी से योजना बनाने वे जुट गए हैं। उन्होंने एक मोबाइल नंबर जारी करते हुए जनता से सीधे सुझाव मांगे है।

इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि

समस्याओं का समाधान और जनभावनाओं के अनुरूप तरक्की तभी होगी जब हम जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सीधा संवाद जनता से करेंगे।

इसी सोच के साथ मैंने यह मोबाइल नंबर 92 38 72 72 00 क्षेत्र की जनता के साथ साझा किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी का मकसद समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति की जीवन में खुशहाली लाना है। उसके लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं।

समृद्धि की राह पर रायपुर लोकसभा और ज्यादा तेज गति से आगे बढ़े इसके लिए जनता से संवाद करके उनके मन मुताबिक कार्य करने में जनता के साथ होने वाला संवाद सहायक सिद्ध होगा और रायपुर की आवाज दिल्ली तक आसानी से पहुंच सकेगी।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker