BJP CGCONGRESHIED नक्सलियोंछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकापार्षदमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमुख्य निर्वाचनसूरजपुर

दिग्गज उतरे मैदान में मंत्रीयो ने संभाली कमान आरोप प्रत्यारोप के साथ विकास की कह रहे बात 

Veterans entered the field, ministers took command, talking about development with allegations and counter-allegations.

 

 

The Narad News 24,,,- सूरजपुर

रिपोर्टर – सौरभ साहू

दिनांक – 08/02/2025 – नगरीय निकाय चुनाव की बिसात बिछ गई है ऐसे में दोनों पार्टियां पुरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है जहां दोनों पार्टियों की साख दांव पर लगी है ऐसे में चुनाव प्रचार की कमान अब मंत्रीयो ने संभाल ली है,,जहां भाजपा के लिए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज वार्डों में घुम कर चुनाव प्रचार करती नजर आई जहां वो बीच सड़क लोगों के साथ गुपचुप खाती भी नजर आई वहीं उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व के नगरपालिका अध्यक्ष ने कोई काम नहीं किया है वही केन्द्र से लेकर नगर में अपनी सरकार बना विकास का दावा करती नजर आई और जन समर्थन मिलने का दावा भी करती दिखी वही गुपचुप खाने की बात को लेकर कहा कि महिलाओं का पसंदीदा रहता है गुपचुप आज महिलाएं मिली समय मिला तो गुपचुप का आंनद लिया,,वही दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से कमान संभालने पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सूरजपुर पहुंचे हुए हैं जहां वो कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगते नजर आए वही उन्होंने कहा कि पूर्व में नगर की कांग्रेस सरकार रही है और काम किया है जनता का समर्थन मिल रहा है

वही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जब से आई है तब से सड़कों पर अवैध वसूली शुरू हो गई है लोगों को जीएसटी व अन्य माध्यमों से डराया जा रहा है लेकिन जहां डर है वही जीत है,,बहरहाल दोनों पार्टियों के अपने दावे और वादों के साथ आरोप प्रत्यारोप है लेकिन जनता किसके सर पर ताज पहनाएंगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा,,,,

वन टु वन लक्ष्मी राजवाड़े,,मंत्री महिला बाल विकास विभाग

वन टु वन अमरजीत भगत,, पूर्व मंत्री खाद्य विभाग

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker