IED नक्सलियोंKORBAकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपार्षदमंत्री लखन लाल देवांगन

10 साल में कोरबा शहर को कांग्रेस ने किया खोखला, जनता तैयार है सबक सिखाने के लिए: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल हुए मंत्री श्री देवांगन

 

The Narad News 24,,,,,कोरबा. 10 साल में कोरबा शहर को कांग्रेस के खोखला कर दिया था, इस चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए एक बड़ी उपलब्धि नहीं है।

उक्त बातें नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने तिलक भवन प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा की भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम पर जो भी वादा किया था उसे माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा पूरी की जा रही है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 72 हज़ार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का प्रतिमाह 1 हज़ार रूपए का लाभ मिल रहा है।कोरबा शहर के एक एक वार्ड में विकास कार्य अब जनता को दिखने लगा है, जनता को मालूम है की भाजपा आएगी विकास लायगी, कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी ही कर सकती है। पूरी कोरबा शहर की जनता का आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों को मिलने जा रही है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे

0 निगम में भाजपा आने के बाद होगी हर भ्रष्टाचार की जांच

एक सवाल के जवाब में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की बीते 10 वर्षों में कोरबा नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच जरूर कराई जाएगी। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की वजह से कोरबा का विकास रोकने वाले कांग्रेसियों को कोरबा की जनता विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह सबक सिखाएगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker