IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

जेपी नड्डा मंच से उतरकर जनता के बीच जाते तो पता चलता सरकार का सीआर कितना खराब है,कांग्रेस

भाजपा नेताओं को फर्जी रिपोर्ट कार्ड बनाने की मास्टरी

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/13 दिसंबर 2024। भाजपा सरकार के 1 साल के रिपोर्ट कार्ड पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच से उतरकर जनता के बीच जाते तब उन्हें पता चलता कि उनकी सरकार का सीआर कितना खराब है। भाजपा नेता फर्जी रिपोर्ट कार्ड बनाने में मास्टरी किए हुए हैं। भाजपा कार्यालय में बैठकर फर्जी आंकड़े, झूठी कहानी गढ़कर रिपोर्ट कार्ड बनाकर जनता को भ्रमित करते हैं। सरकार का असली रिपोर्ट कार्ड तो जनता के पास में है और जनता यह बात मान चुकी है कि यह सरकार एक साल में अलोकप्रिय हो चुकी है जनता की नजरों से उतर चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 1 साल के भीतर प्रदेश में जिस प्रकार से अराजकता फैला है, हर वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित और भयभीत हैं और सरकार में बैठे लोग जनता की आवाज को सुन नहीं रहे। भाजपा सरकार से नक्सली और अपराधी दोनों नियंत्रित नहीं हो पा रही है। प्रदेश में चाकू बाजी, डकैती, लूटपाट, बलात्कार, गैंगरेप, गोलीबारी की घटना हो रही है, कोई ऐसा शहर, ब्लॉक नहीं बचा है जहां रोज आपराधिक घटनाएं न हो रहा हो। सरकार के खिलाफ किसान, व्यापारी, युवा, छात्र, शासकीय कर्मचारी सभी आंदोलन कर चुके हैं। इतना आक्रोश सरकार के खिलाफ देखा गया है 12 महीने की सरकार में छत्तीसगढ़ में 36,000 करोड़ से अधिक का कर्ज ले लिया गया है। बिजली कटौती, बिजली की महंगी दरें जनता को परेशान कर रही है। अनियमित कर्मचारी, संविदा कर्मचारी नौकरी से हटाए जा रहे हैं। नई भर्तियां हो नहीं रही है। किसान धान खरीदी में अव्यवस्था से परेशान है। सरकार की इतनी सारी कमियों के बाद अगर भाजपा को लगता है उनकी सरकार का रिपोर्ट कार्ड बेहतर है तो समझ सकते हैं कि रिपोर्ट कार्ड भाजपा कार्यालय में बनाया गया और जनता की आंख में धूल झोंका जा रहा है, पर जनता समझदार है, भाजपा के झूठ को समझती है यह कितना भी रिपोर्ट कार्ड बना ले जनता के आगे सरकार की सीआर खराब हो चुकी है।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button