RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

सीएम हाउस ही सुरक्षित नहीं, तो प्रदेश की जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे करें? छत्तीसगढ़ में कानून का खौफ खत्म, अपराधियों के हौसले बुलंद

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

 

The narad news 24,,,,रायपुर,,,,/13 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की खत्म हो गई है, जंगलराज है। जब राजधानी में मुख्यमंत्री निवास जैसे अति सुरक्षित परिसर में भी उपद्रव और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना सामने आ रही है, तो प्रदेश की आम जनता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऐसी घटना होना सरकार की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के दावों की पोल खोलती है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के मन से कानून का भय खत्म हो गया है। प्रदेश में हत्या, अपहरण, लूट, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, चाकूबाजी और छेड़छाड़ जैसी दर्जनों घटनाओं रोज घट रही है। घरों में घुसकर हत्या की घटनाएं हों रही, स्कूल-कॉलेज और बाजार आने-जाने वाली बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। सरकार सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गई है। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा केवल दावों तक सीमित है। प्रभावी पुलिसिंग की कमी और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई जरूरी है।

 

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा में सेंध जैसी घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता। सरकार को बताना चाहिए कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद उपद्रवी वहां तक कैसे पहुंचे? सुरक्षा में कहां चूक हुई और इसके लिए किसकी जवाबदेही तय की गई है? यदि सरकार अपने सबसे सुरक्षित परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ही सवालों के घेरे में है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना और भी जरूरी हो जाता है।

 

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की जिम्मेदारी गृह विभाग की है। गृह मंत्री को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करनी चाहिए। अपराधों की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बहाल करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता ने भाजपा के सुशासन के दावों को खारिज कर दिया। सरकार, कानून का राज कायम करने में असफल हो गई। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की कमी है। सरकार में बैठे लोग के दबाव में पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा से लेकर आम नागरिक के घर, सड़क, स्कूल और बाजार तक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। जनता को आश्वासन नहीं, सुरक्षित वातावरण चाहिए।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker