BJP CGpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न*

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

 

The Narad News 24,,,,रायपुर, 16 सितम्बर 2025/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, विधायक श्री अजय चंद्राकर, विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक श्री अनुज शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उल्लखेनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में आयोजित राज्योत्सव समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन, छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे तथा राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker