RIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावखेल समाचारछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से खेल और खिलाड़ियों को जोड़ने सभी खेल संघों को लिखा पत्र

खेल के मैदान में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर मनाएं "जन्मोत्सव" – श्री अरुण साव

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर. 16 सितम्बर 2025. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से खेल और खिलाड़ियों को जोड़ने सभी खेल संघों को पत्र लिखा है। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव, संचालक, जिला खेल अधिकारियों और खेल संघों को भेजे पत्र में कहा है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत के सपने को एक जन आंदोलन बना दिया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम हर साल की तरह इस साल भी “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को एक नया आयाम देने जा रहे हैं। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने पत्र में लिखा है कि इस साल हमें इस अभियान को सिर्फ सफाई तक सीमित न रखकर इसे खेल और स्वच्छता से भी जोड़ना है। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति विशेषकर हमारे युवा और खिलाड़ी इस आंदोलन का हिस्सा बनें। खेल जहाँ हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते है, वहीं स्वच्छता हमें स्वस्थ और सुदंर जीवन प्रदान करती है। एक स्वच्छ वातावरण में ही बेहतरीन खेल प्रदर्शन संभव हैं।

 

श्री साव ने लिखा है कि 17 सितम्बर हमारे देश के यशस्वी प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का अवसर है। यह मात्र उनका जन्मदिन नहीं, अपितु उनके स्वच्छता के प्रति योगदान, सार्वभौमिकता, प्रेरणा, जनभागीदारी, स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों का प्रतिबिम्ब है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन का रूप दिया, जिसमें उनके आह्वान पर देश के सभी वर्गों के लोग सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यक्तिगत सफाई के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया एवं उनके अथक प्रयासों से लाखों लोगों का जीवन स्वस्थ एवं सुरक्षित हुआ। अतएव हमारा कर्तव्य है कि हमारे ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और ऊर्जावान प्रधानसेवक के जन्मदिन पर 17 सितम्बर 2025 को अपने खेल के मैदान में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर अपने प्रिय प्रधानमंत्री के “जन्मोत्सव” को मनाएं।

उप मुख्यमंत्री ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को सफल बनाने सभी खिलाड़ियों, खेल संघों और खेल से जुड़े अन्य संगठनों से इस स्वच्छता महाअभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी खेल परिसरों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वयं और समाज को प्रेरित करें। यह हमारे प्रधानमंत्री को एक सच्ची और सार्थक भेंट होगी। श्री साव ने विश्वास व्यक्त किया है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को देश में खेल के क्षेत्र में अग्रिम राज्यों में से एक बनाएंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker