RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

गमछा पहनाकर किया छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

The narad news 24,,,,,,रायपुर,,,,। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी के नेतृत्व में गुजराती समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य प्रतिनिधियों ने देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने गमछा पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर केंद्रीय गृह मंत्री का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में किए गए ।ऐतिहासिक कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर गुजराती समाज के प्रतिनिधियों ने देशभर में आंतरिक सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता और विकास के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विशेष रूप से नक्सलवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, सुरक्षा बलों के साहस और प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखने के प्रयासों को सराहनीय बताया।

 

मुलाकात के दौरान विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की मोदी की गारंटी केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। यह परिवर्तनशील भारत की नई तस्वीर है, जहां विकास के साथ राष्ट्रीय गौरव और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

 

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। अटल जी ने जिस छत्तीसगढ़ की कल्पना की थी, उसे साकार करने और संवारने का संकल्प आज निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारा संकल्प है— **’हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’।** यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास, समृद्धि और जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। नक्सलवाद जैसी दशकों पुरानी चुनौती के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई से प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन रहा है। 31 मार्च 2026 में जिस नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का सपना देखा था वह साकार हुआ ।

 

श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक निर्णय हो, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो, देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने का अभियान हो अथवा छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कराने का संकल्प— प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन निर्णयों ने भारत की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान की है।

 

उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लगातार आमजन तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

 

विधायक श्री मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन **’विकसित भारत 2047’** को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व पटल पर अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। राष्ट्रहित, जनहित और सुशासन के संकल्प के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। निश्चित ही आने वाला समय विकसित, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत का होगा।

 

इस सौजन्य मुलाकात में गुजराती समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों ने सहभागिता की। प्रतिनिधिमंडल में श्री विश्राम भाई छाभैया जी, श्री वेलजी भाई रुडाणी जी, श्री जयंती भाई छाभैया जी, श्री लिलाधर भाई भगत जी, श्री हरमुख भाई पटेल जी, श्री देवजीभाई पटेल जी, श्री जयंती पटेल जी, श्री सूर्यकान्त भाई पदमाणी जी, श्री दलपत भाई हलपाणी जी, श्री चन्दू भाई नाकराणी जी, श्री हिम्मत भाई छाभैया जी, श्री तिलक भाई छाभैया जी, श्री मुकेश पदमाणी जी, श्री अम्बालाल धोनू जी, श्री दिनेश भाई कनानी जी, श्री ईश्वर भाई रुडाणी जी एवं श्री प्रीतेश गाँधी जी उपस्थित रहे।

 

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रसेवा, आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद के उन्मूलन और विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके नेतृत्व में हो रहे प्रयासों की सराहना की तथा छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button