RIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जताया गहरा शोक

श्री कोर्सेवाड़ा का निधन छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : श्री अरुण साव

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर.,,,,,,,,30 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने श्री कोर्सेवाड़ा के निधन को छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नेता श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक वरिष्ठ साथी खो दिया है। श्री कोर्सेवाड़ा का जाना राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दिवंगत श्री कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button