EDUCATIONHOSPITALकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंमोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकीरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

जिला मोहला मानपुर अं चौकी पुलिस कर्मियों के नेत्र परीक्षण के लिए की गई निःशुल्क शिविर आयोजित

165 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी नेत्र परीक्षण शिविर में हुए लाभान्वित पुलिस अधीक्षक के कल्याणकारी कार्यक्रम अंतर्गत किया गया निःशुल्क शिविर का आयोजन

 

जिला मोहला मानपुर अं चौकी पुलिस कर्मियों के नेत्र परीक्षण के लिए की गई निःशुल्क शिविर आयोजित

165 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी नेत्र परीक्षण शिविर में हुए लाभान्वित पुलिस अधीक्षक के कल्याणकारी कार्यक्रम अंतर्गत किया गया निःशुल्क शिविर का आयोजन

भट्टाचार्य आई क्लिनिक एंड रेटिना लेजर सेंटर राजनांदगांव के डॉ. और टीम सराहनीय कार्य का कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने की प्रशंसा

The Narad News 24,,,,, मोहला मानपुर अं चौकी  दिनांक 01.08.2024 दिन गुरुवार को पुलिस लाइन मोहला में पुलिस अधीक्षक श्री वाय पी सिंह के कल्याणकारी कार्यक्रम अंतर्गत पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. सुदीप भट्टाचार्य (एमएस,एमबीबीएस, नेत्र रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. सोनिया भट्टाचार्य (एमएस,एमबीबीएस,नेत्र रोग विशेषज्ञ) भट्टाचार्य आई क्लिनिक एंड रेटिना लेजर सेण्टर राजनांदगाँव एवं टीम द्वारा जिला मोहला मॉनपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस के 165 अधिकारी एवं कर्मचारियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण में पुलिसकर्मियों को देखने व पढ़ने वाले नम्बर के चश्मे के बनवाकर लगाने की सलाह दी गई तथा आँखों की देखभाल के लिए सावधानियों से अवगत कराया गयाlसाथ ही दवाई वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में ज़िला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धने, जिला पुलिस अधीक्षक श्री वाय .पी. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री डी.सी. पटेल एवं रक्षित निरीक्षक श्री भुनेश्वर प्रसाद कश्यप उपस्थित हुए।

पुलिस अधीक्षक श्री वाय पी सिंह ने इस मौक़े पर कहा कि जिले के सभी पुलिस जवान हमारा परिवार है। उनके वेलफेयर और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी हमारी है। नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन भी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है। भविष्य में भी इस तरह के अन्य स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराये जायेंगे।

जिला कलेक्टर श्री जयवर्धने ने उक्त शिविर आयोजन की तारीफ़ करते हुए कहा कि डॉ सुदीप भट्टचार्य, डॉ. सोनिया भट्टाचार्य व टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके सराहनीय प्रयास की प्रसंशा किये।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button