देश

छत्तीसगढ़ में आज से G20 समिट:FWG की चौथी बैठक शुरू, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 65 से अधिक प्रतिनिधि शामिल

THE NARAD NEWS24………………………………रायपुर में G-20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक आज से शुरू हो गई है। इस बैठक में G-20 सदस्य, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 65 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मीटिंग FWG में हुई चर्चाओं और भविष्य के कार्य क्षेत्रों का पता लगाने के लिए हो रही है।

भारतीय रिजर्व बैंक जनभागीदारी कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की मेजबानी करेगा। जिसमें डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, G-20 जागरूकता कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता और नारा-लेखन प्रतियोगिता पर पैनल चर्चा शामिल होगी।

G-20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की बैठक में विदेशी डेलीगेट।
G-20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की बैठक में विदेशी डेलीगेट।

आर्थिक मुद्दों के नीति मार्गदर्शन पर चर्चा

बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय की सलाहकार चांदनी रैना कर रही हैं। केंद्रीय वित्त विभाग में पदस्थ सैम बेकेट और यूके की मुख्य आर्थिक सलाहकार एचएम ट्रेजरी भी शामिल रहेंगे। ​FWG नवीनतम वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण और प्रमुख व्यापक आर्थिक मुद्दों के नीति मार्गदर्शन पर चर्चा की सुविधा देता है।

नंदनवन जूलॉजिकल गार्डन का दौरा प्रस्तावित

G-20 समिट के दौरान प्रतिनिधियों को नंदनवन जूलॉजिकल गार्डन का दौरा भी कराया जाएगा। ‘रात्रि भोज पर संवाद’ और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ के अनूठे पारंपरिक व्यंजनों और संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

मीटिंग में G-20 सदस्य, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 65 से अधिक प्रतिनिधि शामिल।
मीटिंग में G-20 सदस्य, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 65 से अधिक प्रतिनिधि शामिल।

छत्तीसगढ़ में आज से G-20 समिट:विदेशी डेलीगेट पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़िया थीम पर सजी सड़कें; जंगली शहद, मिलेट कुकीज का मिलेगा तोहफा

विदेशी मेहमानों को पहनाया गया छत्तीसगढ़िया गमछा, नवा रायपुर की सड़कों को G-20 थीम पर सजाया गया।
विदेशी मेहमानों को पहनाया गया छत्तीसगढ़िया गमछा, नवा रायपुर की सड़कों को G-20 थीम पर सजाया गया।

विदेशी डेलिगेट्स का रविवार से छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो चुका है। ये सभी 18-19 सितंबर को रायपुर में होने वाली G20 समिट में शामिल होंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर ठेठ छत्तीसगढ़िया अंदाज में इन विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ी लुगरा पहनी युवतियों ने सभी को तिलक लगाकर छत्तीसगढ़िया गमछा पहनाया। एयरपोर्ट के बाहर करमा ददरिया नृत्य करते गीत गाते कलाकार नजर आए।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button