छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूराजनीति

एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर बेमेतरा में विजय उत्सव, विधायक दीपेश साहू ने जताया आभार

 

 

The Narad News 24,,,बेमेतरा :- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक विजय के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में बेमेतरा के सिग्नल चौक में विधायक दीपेश साहू, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी उत्साहपूर्ण तरीके से विजय उत्सव मनाया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, फटाखे फोड़कर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरा क्षेत्र जय भाजपा और मोदी सरकार ज़िंदाबाद के नारों से गूंज उठा। मौके पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, स्थिरता और सुशासन को चुनकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में अपना विश्वास पुनः प्रकट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता द्वारा दिए गए समर्थन को देश की लोकतांत्रिक शक्ति और सकारात्मक चिंतन का प्रतीक बताया। विधायक साहू ने कहा कि यह विजय देश में समृद्धि और विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगी।

 

विजय उत्सव में जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मधु राय, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, रजक कार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, होरीलाल सिन्हा, युगल देवांगन, राजू देवांगन, पार्षद विकास तंबोली, गौरव साहू, चांदनी, रोशन दत्ता, सोसायटी अध्यक्ष दोहाई लाल वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सेवाराम साहू सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रमुख, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button