छत्तीसगढ़हादसा

ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला:एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक; नशे में थे बाइक सवार

THE NARAD NEWS24…………………………..अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 2 बाइक सवार ट्रैक्टर से जा टकराए। वाहन का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई।

दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक नशे में थे। तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। इस दौरान लखनपुर से अंबिकापुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गए।

भाजपा नेताओं ने दी पुलिस को सूचना

हादसे के बाद परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे भाजपा नेताओं ने इसकी जानकारी लखनपुर पुलिस को दी गई। लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई।

सिर में चोट और टूटा पैर

बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गहरी चोट लगी है। पैर टूट गया है। डॉक्टर्स ने इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज जारी है। वहीं मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक और घायल युवक की पहचान में लखनपुर पुलिस जुटी है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker