RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने अधिकारियों को दिए थे राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बस्तर अंचल में चल रहे राहत कार्यों में आई तेजी

 

अधिवर्षा से उत्पन्न परस्थिति में कार्यकर्ताओं ने की लोगों की मदद, केदार कश्यप ने जताया आभार

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/जगदलपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश के परिपालन में बस्तर अंचल के नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में चल रहे राहत कार्य में तेजी आई है। गौरतलब है कि विगत दिनों नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में अति वर्षा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लोगों के घरों में जलभराव तथा किसानों की फसल को नुकसान हुआ था। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इन तीनों जिले के कलेक्टर को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जिला कलेक्टरों को सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को इस संबंध में निर्देश जारी कर समय पूर्व सभी तैयारियां पुख्ता कर लेने को कहा था।

*कार्यकर्ताओं का जताया आभार*

 

अधिवर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के साथ कदम मिलाकर कार्य कर रहे भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं का वनमंत्री केदार कश्यप ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। अपने प्राणों की परवाह न करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर लोगों तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया है। बीजापुर,दंतेवाड़ा,सुकमा और नारायणपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोगों की हरसंभव सहायता किया है।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button