BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवर्धाकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागहादसा

कवर्धा जिले की सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक, पीड़ित परिवारों को दी जाएगी हरसंभव मदद : वन मंत्री केदार कश्यप

कुकदूर घटना पर वनमंत्री केदार ने जताई गहरी संवेदना, दुःख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ : वन मंत्री केदार कश्यप

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/कवर्धा। कवर्धा जिले के कुकदुर में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग घायल हैं। वहीं इस घटना पर वनमंत्री केदार कश्यप ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। केदार कश्यप ने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़कर पिकअप में घर वापस लौट रहे संग्राहकों की असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है।

वनमंत्री ने कहा कि सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूँ। उन्होंने कहा कि उन सभी परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं है, जिन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। सभी दिवंगत आत्माओं को ईश्वर शांति प्रदान करे। ओम शांति।

*सरकार पीड़ित परिवारों की करेगी हर सम्भव मदद*

 

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के परिवार को सरकार के द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर स्थानीय जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के सहायता में जुटी हुई है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker