BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़मंत्री ओपी चौधरीमहतारी वंदन योजनारोजगारलाइफस्टाइलवित्त मंत्री ओपी चौधरीव्यापार

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान- ऐतिहासिक होगा छत्तीसगढ़ का बजट महतारी वंदन योजना को लेकर 

माता-बहनों को प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये मिलेंगे. वित मंत्री ओ पी चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान- ऐतिहासिक होगा छत्तीसगढ़ का बजट महतारी वंदन योजना को लेकर

 The narad news 24,,,,,रायपुर. बजट सत्र  को लेकर   वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति के द्वारा तय किया गया है कि 9 तारीख को 12:30 बजे बजट प्रस्तुत किया जाएगा. ये छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक बजट होगा. छत्तीसगढ़ के विकास को ऊंचाई पर पहुंचाने वाला बजट होगा. उन्होंने बताया कि तृतीय अनुपूरक आज प्रस्तुत किया गया है. जिसमें जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप मोदी की गारंटी की दृष्टि से प्रावधान किए गए हैं.

महतारी वंदन योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है. इसे लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ की माताओं के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया गया है. भाजपा की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना को लागू करने का निर्णय लिया. इसके तहत हमारी माता-बहनों को प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के हाथ में पैसे जाने से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा. यह पैसे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण में खर्च होंगे. दूरगामी परिणाम के तहत इस योजना को लागू किया गया है. यह क्रांतिकारी योजना साबित होगी.

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker