BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशपुलिस प्रशासनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

फर्जी नोटिस स्कैम,,नोटिस को अक्सर किसी सरकारी, कानूनी या वित्तीय संस्था के नाम पर तैयार किया जाता है। अधिकतर पुलिस

इसमें किसी गंभीर मुद्दे का उल्लेख होता है, जैसे कर भुगतान, बैंक खाता ब्लॉक होने, अदालत में केस या जुर्माना,भाषा औपचारिक होती है ताकि यह असली लगे।

 

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर में साइबर ठगी के नए तरीकों में एक सामान्य तरीका है जिसका उपयोग ठग लोगों को डराने, भ्रमित करने या उनसे पैसे व जानकारी हासिल करने के लिए करते हैं।

👉नोटिस को अक्सर किसी सरकारी, कानूनी या वित्तीय संस्था के नाम पर तैयार किया जाता है। अधिकतर पुलिस

👉इसमें किसी गंभीर मुद्दे का उल्लेख होता है, जैसे कर भुगतान, बैंक खाता ब्लॉक होने, अदालत में केस या जुर्माना,भाषा औपचारिक होती है ताकि यह असली लगे।

 

👉नोटिस में तुरंत कार्रवाई करने की मांग होती है ,24 घंटे में जवाब दें। यदि भुगतान नहीं किया तो संपत्ति जब्त हो जाएगी।

अदालत का समन जारी होगा ,यह डराने का तरीका होता है ताकि व्यक्ति घबराकर निर्णय ले।

👉 ठग किसी जुर्माने या पेनल्टी के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं।

👉व्यक्ति से उसके बैंक अकाउंट, आधार कार्ड या अन्य गोपनीय जानकारी मांगी जाती है।

👉नोटिस में दिए गए लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है, जो अक्सर फिशिंग वेबसाइट होती है।

*फर्जी नोटिस की पहचान कैसे करें*

👉यदि नोटिस किसी ईमेल या व्हाट्सएप से आया हो, तो भेजने वाले का पता और डोमेन नाम देखें।

👉संबंधित संस्था के आधिकारिक नंबर पर संपर्क करें और जानकारी की पुष्टि करें।

👉असली नोटिस में सामान्यतः व्याकरण और भाषा की गलतियां नहीं होतीं।

👉किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

👉तुरंत घबराएं नहीं और हर नोटिस की सत्यता जांचें।

👉बिना पुष्टि के पैसे ट्रांसफर न करें।

👉यदि आप धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं या नोटिस संदिग्ध लगे, तो नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम सेल को सूचित करें।

ध्यान रखें, फर्जी नोटिस भेजकर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जागरूक रहकर आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।

सावधान रहें,सुरक्षित रहे

🙏

रोहित मालेकर

निरीक्षक

थाना सिविल लाइन

रायपुर

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker