समाज सेवा की दिशा में अनुकरणीय पहल रक्तदान सम्मान समारोह एवं मिलन महासभा सम्मेलन संपन्न बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरे जी विशेष रूप से समारोह में शामिल हुईं
Exemplary initiative in the direction of social service, Blood Donation Felicitation Ceremony and Milan Mahasabha Conference concluded, Popular MLA of Bilaigarh Assembly Constituency, Kavita Pran Lahare ji specially attended the ceremony.

The Narad News 24,,,,टुण्डरा : आज सखा मित्रमंडल द्वारा आयोजित रक्तदान सम्मान समारोह एवं मिलन महासभा सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरे जी विशेष रूप से समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा:
“रक्तदान एक महादान है। यह न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज में मानवता का संदेश भी फैलाता है। ऐसे आयोजनों से समाज को नई दिशा मिलती है।”
कार्यक्रम में रक्तदान हेतु समर्पित साथियों को सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता हेतु सभी आयोजकों को उन्होंने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विशेष रूप से श्री छतराम साहू (नगर अध्यक्ष), श्री जैवर्धन राय (विधायक प्रतिनिधि), श्री मिथलेश लहरें, श्री लोकनाथ पटेल,श्री पुरुषोत्तम बर्मन, डॉ. उदय पटेल,सरपंच श्री रोशन राय,श्री निखिल पटेल,श्री संतोष सोनी,श्री कलेश्वर साहू,श्री संतोष साहू,श्री प्रकाश साहू,श्री भूपेन्द्र पटेल,श्री राहुल केशरवानी
तथा सैकड़ों की संख्या में युवा साथीगण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में सामाजिक एकता, स्वास्थ्य और संगठनात्मक सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जिसकी क्षेत्रवासियों ने सराहना की।
