आबकारी निरीक्षक वीणा भंडारी की कार्यशैली को लेकर विधायक दीपेश साहू को चखना दुकानदारों ने सौंपा ज्ञापन
Regarding the working style of Excise Inspector Veena Bhandari Snack shopkeepers submitted a memorandum to MLA Dipesh Sahu

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा।बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 02 पिकरी क्षेत्र में संचालित चखना सेंटर से जुड़े स्थानीय दुकानदारों ने आबकारी निरीक्षक श्रीमती वीणा भंडारी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस संबंध में व्यापारियों ने बेमेतरा विधायक दीपेश साहू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित हस्तक्षेप की मांग की।

व्यापारियों का आरोप है कि वे शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों और दूरी के मापदंडों का पालन करते हुए अपने प्रतिष्ठानों का संचालन कर रहे हैं, इसके बावजूद आबकारी निरीक्षक वीणा भंडारी द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत में बताया गया है कि निरीक्षक द्वारा बिना कारण नोटिस देना, बार-बार दुकान में घुसकर कर्मचारियों को डराना-धमकाना, तथा बेवजह चालान किया जाना आम बात हो गई है।इसके अलावा महीने मे दो से तीन बार चालान के रूप मे पैसे का मांग किया जाता है व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मामलों में व्यक्तिगत अपमान तक की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे न केवल उनका मानसिक और सामाजिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि आर्थिक रूप से भी वे परेशान हो रहे हैं।

इस विषय पर विधायक दीपेश साहू ने व्यापारियों की बात को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे मामले की निष्पक्ष जांच हेतु संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी व्यापारी को अनावश्यक प्रताड़ना का सामना न करना पड़े।

