RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

आपातकाल संवैधानिक प्रावधान था, आज तो अघोषित आपातकाल – कांग्रेस

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर/23 जून 2026। आपातकाल पर भाजपा भ्रम फैला रही है। देश में आपातकाल तो अब लागू है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आपातकाल लगाना देश की परिस्थितियों के अनुरूप महामहिम राष्ट्रपति और तत्कालीन सरकार ने निर्णय लिया था। देश की परिस्थितियां उस समय नियंत्रण के बाहर थी। देश में कानून व्यवस्था, लॉएन आर्डर, और तमाम तरीके की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिये, सुदृढ़ करने के लिये आपातकाल का निर्णय लिया गया था और जब स्थितिया सुधर गयी तो आपातकाल को हटा दिया गया था, उस समय जो लोग सरकार के खिलाफ विद्वेष फैला रहे थे, दंगा फैला रहे थे, उन लोगो के खिलाफ निरूद्ध करने के लिये कार्यवाही की गयी, उन्हें जेल में डाला गया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आपातकाल संविधान में प्रवाधान के तहत किया गया था, संविधान में आपातकाल लगाने का उल्लेख है। आज तो देश में पिछले एक दशक से अघोषित आपातकाल चल रहा है, 2014 से, देश के संवैधानिक संस्थाओं में कब्जा किया जा रहा है, विपक्षी दल है जो छोटे-छोटे उनके विधायको को तोड़-फोड़ कर खरीद लिया जाता है, सरकारे खरीद लिया जाता है, सांसदो को खरीद लिया जा रहा है, पिछले एक पखवाड़े में कैसे टीएमसी के सांसदो को खरीद लिया गया बंग्लादेश में, उद्धव ठाकरे के सांसदो को महाराष्ट्र में खरीद लिया गया, बिहार में पूरी सरकार को हाईजेक कर लिया गया, आपातकाल से ज्यादा स्थिति तो आज बनी हुयी है जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने फैलाया हुआ है। चुनाव आयोग की स्थिति क्या है, चुनाव आयोग को कब्जा कर लिया गया है, न्याय पालिका के कामो में दखल देने की जरूरत की जाती है। ऐसे में आपातकाल से ज्यादा घातक और चिंताजनक परिस्थितियां वर्तमान में मोदी सरकार ने बना के रखा हुआ है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आपातकाल का विरोध करने वाली भाजपा की सरकार ने 12 साल से देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान खतरे में है। संविधान बदलने की बात कही जाती है, संवैधानिक संस्थाये स्वतंत्र होकर काम नहीं कर पा रही है, मीडिया जनता के मुद्दे उठा नहीं पा रही है, लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है, आम जनता के ऊपर टैक्स लादा जा रहा है, पेपर लीक हो रहे हैं, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से हर वर्ग हताश और परेशान है। जनता मूलभूत की सुविधाओं के लिए तरस रही है, समय पर ट्रेन नही मिल रहा है। सरकारी दफ्तरों में अराजकता है, 80 करोड़ लोग 5 किलो अनाज पर निर्भर है, न उनके पास काम है न भरपेट भोजन की व्यवस्था है। व्यापारी वर्ग डरा हुआ है, देश की संपत्तियां बिक रही है, यह असल मायने में आपातकाल है 12 साल से देश में आपातकाल का दो काला खण्ड चल रहा था, अब तीसरा खण्ड शुरू हुआ है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आपातकाल का विरोध करने वाले संघ, भाजपा एवं अन्य दल के अन्य नेता अब खुद अपनी सरकार में खुलकर बोलने से डर रहे हैं, उन्हें भी केंद्रीय एजेंसियों का डर सता रहा है। जो लोकतंत्र के सेनानी खुद को बताते थे, वह छिपे हुए बैठे हैं सिर्फ पेंशन लेने के लिए सामने आते हैं। देश में लोकतंत्र के अधिकारों का उपयोग करने से रोका जाता है, किसान नौजवान आंदोलन करें तो उन्हें देशद्रोही ठहराया जाता है, उन पर लाठियां चलाई जाती है, जेल में बंद किया जाता है। विपक्ष को डराया धमकाया जाता है। सदन से लेकर सड़क तक जनता के सवाल उठाने वालों की आवाज को दबाने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है। विपक्ष को बोलने से रोका जाता है। इस देश में 12 साल से चल रहा है आज भाजपा के नेता जो आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाने जा रहे है, उन्हें शर्म आनी चाहिये। 12 साल से इस देश में अघोषित आपातकाल का काला अध्याय चल रहा है और उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker